प्रदेश

पानी पताशी खाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने पर मिलेंगे 10 हजार रुपए…

-कालिदास अकादमी में आज अनोखा भंडारा, 100 गोलगप्पे खाने पर 1100 का इनाम

उज्जैन (लोक वर्चस्व टीम)। शहर के कालिदास अकादमी में आज रविवार, 15 नवंबर को बहुचर्चित पानी पताशी भंडारे का आयोजन होने जा रहा है। शाम 4 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में पानी पताशी खाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाले प्रतिभागी को 10 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
ठहाका सम्मेलन आयोजन समिति और डॉ. महेंद्र यादव सेवा समिति की ओर से दीपावली मिलन समारोह के रूप में यह आयोजन पिछले 15 वर्षों से किया जा रहा है। इस बार आयोजन में पानी पताशी खाने की कई रोचक प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण रहेंगी। 100 पानी पताशी खाने वाले प्रतिभागी को भी 1100 रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य मनोरंजक मुकाबले भी होंगे, जिनमें लोग अपनी खाने की क्षमता का प्रदर्शन कर सकेंगे।
कार्यक्रम में पानी पताशी के स्वाद के साथ ही कविता, गीत-संगीत, शायरी और हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियां भी होंगी। आयोजन में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

राजेंद्र पुरोहित

वरिष्ठ पत्रकार एवं Editor-in-Chief राजेंद्र पुरोहित पत्रकारिता के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने नईदुनिया, जागरण, अग्निबाण, सिटी चैनल और साधना न्यूज़ सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य किया है। मध्य प्रदेश के अधिमान्य पत्रकार राजेंद्र पुरोहित लोक वर्चस्व समाचार पत्र एवं lokvarchasva.in के संस्थापक और Editor-in-Chief हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button