प्रदेश

देश और प्रदेश यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है – मुख्यमंत्री डॉ यादव

-मुख्यमंत्री डॉ. यादव पी एम किसान सम्मान निधि राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल हुए

-उज्जैन जिले के 2 लाख किसान लाभान्वित

-सीएम ने एलीवेटेड कोरिडोर की एक भुजा मंडी में यादव उतारने की घोषणा की

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश और प्रदेश यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ही पीएम किसान योजना लेकर आए है जिससे किसानों के खातों में सीधे पैसे जा रहे हैं। इसमें मध्य प्रदेश सरकार भी अपनी ओर से 6000 रु प्रति वर्ष प्रति किसान मिला रही है। इस तरह पीएम किसान और सीएम किसान योजनाओं को मिलाकर प्रत्येक किसान को वर्ष में 12 हजार रुपए दिये जा रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश का यह कमिटमेंट है कि हम प्रधानमंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। देश में और विदेश में प्रधानमंत्री ने देश का मान बढ़ाया है। यह बात विपक्ष को नहीं पच रही है, ये लोग चुनी हुई संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं और देश में अराजकता फैला रहे हैं। ऐसे लोगों से जनता ही हिसाब चुकता करेगी। हमारी सरकारों ने किसानों को बिजली,पानी व सड़क आदि मुहैया कराने के साथ-साथ किसान सम्मान निधि व लाडली बहन जैसी योजनाएं लागू कर किसानों एवं महिलाओं को लाभान्वित किया है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात पीएम किसान सम्मान निधि की 24 वी किस्त के हस्तान्तरण अवसर पर क़ृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में कही।

-18680 करोड़ रुपए किसानों  के खाते में अंतरित

. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम किसान निधि सम्मान निधि योजना के तहत 24 वी किस्त का हस्तांतरण किया। इस अवसर पर उज्जैन के क़ृषि उपज मंडी प्रांगण में किसानों एवं व्यापारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा 24 वी किस्त के रूप में देश के कुल 9.34 करोड़ किसानों को 18680 करोड़ रु की राशि उनके बैंक खातों में सिंगल क्लिक से सीधे अंतरित की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए । उल्लेखनीय है कि पीएम किसान योजना से मध्यप्रदेश के 80 लाख और उज्जैन जिले के 2 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं।
30 अक्टूबर 2026 को, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी गाँव से योजना की 24वीं किस्त जारी की । देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान के खातो में सीधे राशि का अंतरण किया गया।

आगर रोड पर बन रहे हैं एलिवेटेड कोरिडोर की एक भुजा क़ृषि उपज मंडी में उतरेगी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि आगर नाके से लेकर के हरि फाटक तक बन रहे एलिवेटेड मार्ग की एक भुजा किसानों की मांग पर मंडी में उतारी जाएगी। इससे आगर रोड पर होने वाला जाम समाप्त हो जाएगा और किसानों के ट्रैक्टर/वाहन सीधे मंडी में पंहुच सकेंगे। इस अवसर पर उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल,, विधायक श्री अनिल जैन कालूखेड़ा, श्री सतीश मालवीय, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती,उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, श्री जगदीश पांचाल, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष श्री ओम जैन, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल,संभायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता,कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, मंडी सचिव श्री राजेश गोयल,मंडी व्यापारी संघ के श्री जितेंद्र अग्रवाल, श्री मनीष गर्ग, राकेश पण्डया, विवेक गुप्ता, प्रभुलाल जाटवा,श्री अशोक खंडेलवाल मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेंद्र राठौर ने किया।



राजेंद्र पुरोहित

वरिष्ठ पत्रकार एवं Editor-in-Chief राजेंद्र पुरोहित पत्रकारिता के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने नईदुनिया, जागरण, अग्निबाण, सिटी चैनल और साधना न्यूज़ सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य किया है। मध्य प्रदेश के अधिमान्य पत्रकार राजेंद्र पुरोहित लोक वर्चस्व समाचार पत्र एवं lokvarchasva.in के संस्थापक और Editor-in-Chief हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button