प्रदेश

इंदौर में पहली बार होगा श्रृंगेरी शंकराचार्य का भव्य नागरिक अभिनंदन

-21 से 23 नवंबर तक होंगे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

-125 से अधिक सामाजिक संस्थाएं करेंगी अभिनंदन

इंदौर (राजेंद्र पुरोहित)। दक्षिणाम्नाय श्री शारदापीठम्, श्रृंगेरी के जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्य श्रीश्री विद्याशेखर भारती सन्निधानम् के शंकराचार्य पद पर प्रतिष्ठित होने के पश्चात पहली बार इंदौर नगर में शुभागमन हो रहा है। इस अवसर पर श्री श्रृंगेरी शंकराचार्य भक्त मंडल द्वारा 21 से 23 नवंबर तक तीन दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक आचार्य पं. रामचन्द्र शर्मा ‘वैदिक’ ने बताया कि शंकराचार्यजी के इंदौर आगमन पर शुक्रवार, 21 नवंबर को शाम 6:30 बजे इंदौर में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
शनिवार, 22 नवंबर को प्रातः 8 बजे से दर्शन, पादपूजन एवं भेंट का कार्यक्रम होगा। इसी दिन शाम 6 बजे गीताभवन में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें 125 से अधिक नागरिकों एवं सामाजिक संस्थाओं तथा विभिन्न ट्रस्टों द्वारा पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्यजी का अभिनंदन किया जाएगा।
रविवार, 23 नवंबर को प्रातः 8 बजे से दर्शन, पादपूजन, भेंट एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होगा। वहीं दोपहर 3 बजे इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ कॉलेज में युवाओं के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जगद्गुरु शंकराचार्यजी के सान्निध्य में धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति जनजागृति बढ़ाना तथा उनके आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त करना है।
आयोजक आचार्य पं. रामचन्द्र शर्मा ‘वैदिक’ एवं श्री श्रृंगेरी शंकराचार्य भक्त मंडल, मध्य, पश्चिम एवं दक्षिण प्रदेश ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रमों में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

राजेंद्र पुरोहित

वरिष्ठ पत्रकार एवं Editor-in-Chief राजेंद्र पुरोहित पत्रकारिता के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने नईदुनिया, जागरण, अग्निबाण, सिटी चैनल और साधना न्यूज़ सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य किया है। मध्य प्रदेश के अधिमान्य पत्रकार राजेंद्र पुरोहित लोक वर्चस्व समाचार पत्र एवं lokvarchasva.in के संस्थापक और Editor-in-Chief हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button