उज्जैन

मध्य प्रदेश वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल का उज्जैन की शाही मस्जिद विवाद को लेकर बयान …

-असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भी दिया जवाब :

उज्जैन (लोक वर्चस्व टीम)। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री सनवर पटेल ने कहा- उज्जैन की शाही मस्जिद को ना तो शहीद किया जा रहा है और ना ही विस्थापित किया जा रहा है …
मस्जिद का जो हिस्सा चौड़ीकरण के रास्ते में आ रहा है सिर्फ उसे समाज तथा मस्जिद कमेटी द्वारा खुद तोड़ा जा रहा है।

प्रशासन के साथ बैठक में शहर काजी और मुस्लिम समाज के तमाम वरिष्ठ लोगों ने मिलकर कल रात को यह तय किया था कि समाज के लोग ही मस्जिद के उसे हिस्से को हटाएंगे प्रशासन इसे नहीं हटाएगा और उसी कड़ी में समाज मस्जिद की उसे हिस्से को हटा रहा है …

कुछ लोग इस मामले में लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं, भड़काने का काम कर रहे हैं … मैं ऐसे लोगों से कहना चाहता हूं कि समाज के लोगों को मत भड़काईये जो प्रशासन और समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ बैठकर तय हुआ है उतना ही हो रहा है और उतना ही होगा ।

असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर बोले

असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना को वक्फ बोर्ड बिल से जोड़कर बयान दे दिया, उन्होंने कहा की मस्जिद हट रही है,उन्हें में कहना चाहता हूं की ओवैसी साहब शाही मस्जिद नहीं हट है रही है आप लोगों को भड़काने का काम मत कीजिए , और इसमें वक्फ कानून कहां से आ गया कानून में कहीं भी नहीं है कि आप अपने हक के लिए कोर्ट ना जाएं , इस मामले में भी मस्जिद से जुड़ी हुई कमेटी कोर्ट में गए, और अंत में समाज के हित में शहर के हित में मस्जिद का कुछ हिस्सा जिसमें कुछ दुकाने हैं, मीनार है उसे हटाने के लिए समाज के लोगों ने प्रशासन के साथ बैठकर तय किया है , आप लोगों को भड़काना बंद कीजिए, और वक़्फ़ बिल को बीच में मत लिए…

मेरी एक और गुजारिश है जो लोग बाहर से लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं, झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं, ऐसा ना करें वरना कानून अपना काम करेगा और आगे उनके लिए परेशानियां आने वाली है ।

राजेंद्र पुरोहित

वरिष्ठ पत्रकार एवं Editor-in-Chief राजेंद्र पुरोहित पत्रकारिता के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने नईदुनिया, जागरण, अग्निबाण, सिटी चैनल और साधना न्यूज़ सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य किया है। मध्य प्रदेश के अधिमान्य पत्रकार राजेंद्र पुरोहित लोक वर्चस्व समाचार पत्र एवं lokvarchasva.in के संस्थापक और Editor-in-Chief हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button