उज्जैन

देहदान कर मानव सेवा की मिसाल बनीं सुशीला नागर, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

-उज्जैन पुलिस ने सम्मानपूर्वक दी अंतिम विदाई, चिकित्सा शिक्षा के लिए किया गया महादान

    उज्जैन (लोकवर्चस्व टीम)। मानव कल्याण और चिकित्सा शिक्षा के लिए देहदान करने वाली उज्जैन निवासी स्व. श्रीमती सुशीला नागर को 17 नवंबर को उज्जैन पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार देहदान एवं अंगदान करने वाले दानदाताओं को राजकीय सम्मान देने की पहल के तहत यह सम्मान प्रदान किया गया।

    स्व. श्रीमती नागर (जन्म 17 जून 1934) के परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर आर.डी. गार्डी मेडिकल कॉलेज, उज्जैन को देहदान किया। इस पुनीत कार्य में मुस्कान ग्रुप, उज्जैन के सेवादारों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

    देहदान से मेडिकल विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना एवं कार्यप्रणाली का व्यावहारिक ज्ञान मिलता है, जिससे चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को प्रोत्साहन मिलता है। उज्जैन पुलिस ने स्व. सुशीला नागर के महादान को नमन करते हुए परिजनों के इस प्रेरणादायी निर्णय की सराहना की।

    राजेंद्र पुरोहित

    वरिष्ठ पत्रकार एवं Editor-in-Chief राजेंद्र पुरोहित पत्रकारिता के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने नईदुनिया, जागरण, अग्निबाण, सिटी चैनल और साधना न्यूज़ सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य किया है। मध्य प्रदेश के अधिमान्य पत्रकार राजेंद्र पुरोहित लोक वर्चस्व समाचार पत्र एवं lokvarchasva.in के संस्थापक और Editor-in-Chief हैं।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button