मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, सचिव हजारीलाल मालवीय, राजेंद्र राठौड़ सहसचिव निर्वाचित

उज्जैन। अनाज, दलहन एवं तिलहन व्यवसायी संघ, उज्जैन के पदाधिकारियों का निर्वाचन शुक्रवार को व्यापारी संघ भवन में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। बैठक में जितेंद्र अग्रवाल को अध्यक्ष एवं हजारीलाल मालवीय को सचिव निर्वाचित किया गया।
वरिष्ठ व्यापारी सतीश राजवानी ने बताया कि गत 14 अगस्त को आयोजित संघ की साधारण सभा में 21 संचालकों का निर्वाचन भी सर्वसम्मति से किया गया था। शुक्रवार को नवनिर्वाचित संचालक मंडल की बैठक में पदाधिकारियों का चयन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से अनिल शेखावत, अशोक तल्लेरा , उदित जैन को उपाध्यक्ष, राजेंद्र राठौड़ को सहसचिव तथा अनिल गर्ग को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।संचालक उमेश जैन, बाबूलाल सिंहल,दिनेश भायल, निमिष अग्रवाल,संतोष गर्ग,मनीष जैन गावड़ी, विजय कोठारी, अभिषेक जैन, संदीप सारड़ा, शालभद्र जैन, घनश्याम मारु, रितेश हरभजन का, दीपक लाठी, अतुल खंडेलवाल,शैलेंद्र बुंदेला चुने गए।
बैठक में मंडी के विकास एवं व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। संचालक मंडल ने तय किया कि मंडी विकास एवं व्यापारी हितों से जुड़े विषयों पर प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही कार्यकारिणी में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास करेंगे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संघ की प्राथमिकता व्यापारी हितों की रक्षा, मंडी की व्यवस्थाओं में सुधार, कृषकों एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय तथा मंडी के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करना रहेगा।



