उज्जैन

नगर निगम ने शुरू की शूकर पकड़ने की सघन मुहिम, 72 शूकर पकड़े

उज्जैन। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में गंदगी की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा रविवार से शूकर पकड़ने की सघन मुहिम प्रारंभ की गई। अभियान के पहले दिन निगम की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए 72 शूकरों को पकड़ा।
नगर निगम द्वारा रविवार को प्रातः 9 बजे से अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8, वार्ड क्रमांक 2, भैरवगढ़, मंगलनाथ, नीलगंगा सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निगम की टीम द्वारा सघन कार्यवाही की गई। अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर खुले में घूम रहे शूकरों को पकड़ा गया
नगर निगम द्वारा यह अभियान शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शूकरों के कारण होने वाली गंदगी पर नियंत्रण के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को दृष्टिगत रखते हुए निगम द्वारा स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों एवं आवश्यक कार्रवाई को लगातार प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। नगर निगम का उद्देश्य शहर के सार्वजनिक क्षेत्रों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखना है। इसी क्रम में शूकरों को खुले में घूमने से रोकने तथा स्वच्छता व्यवस्था में बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए अभियान को आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर जारी रखा जाएगा।
यह कार्यवाही निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश एवं स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त श्री संजेश गुप्ता के मार्गदर्शन में की गई। कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी श्री हरीश व्यास, संबंधित ठेकेदार एवं निगम की टीम उपस्थित रही।

राजेंद्र पुरोहित

वरिष्ठ पत्रकार एवं Editor-in-Chief राजेंद्र पुरोहित पत्रकारिता के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने नईदुनिया, जागरण, अग्निबाण, सिटी चैनल और साधना न्यूज़ सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य किया है। मध्य प्रदेश के अधिमान्य पत्रकार राजेंद्र पुरोहित लोक वर्चस्व समाचार पत्र एवं lokvarchasva.in के संस्थापक और Editor-in-Chief हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button