राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस 10 जून को प्रदेशभर में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा – सुरेन्द्रसिंह बारवा

जयपुर 06 जून।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश जोशी के निर्देशानुसार पार्टी का स्थापना दिवस 10 जून 2026 को राजस्थान के सभी जिलों में उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्रसिंह बारवा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करें तथा पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती एवं जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक जिले में निम्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
पार्टी ध्वजारोहण एवं स्थापना दिवस समारोह,
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का सम्मान, संगठन विस्तार एवं जनहित विषयों पर चर्चा, जिला कार्यकारिणी की विशेष बैठक का आयोजन, आगामी संगठनात्मक एवं जनआंदोलन संबंधी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श।
प्रदेश नेतृत्व ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिले में कार्यक्रम संबंधित जिले के प्रभारी एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में आयोजित किए जाएं, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाया जा सके।
प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश जोशी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्रसिंह बारवा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करें तथा पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती एवं जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।