Uncategorized

5 व्‍यक्ति छह-छह माह के लिए जिला बदर

उज्‍जैन, 05 जून। कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री रौशन कुमार सिंह ने रजत उर्फ रिंकु पिता नीलेश निगम थाना चिमनगंज मंडी, संग्राम पिता प्रहलाद बैरागी थाना बड़नगर, शिवम उर्फ शुभम उर्फ भोला पिता राजेश माली थाना जीवाजीगंज, हेप्‍पी उर्फ अभिषेक पिता धर्मराज कीर थाना नागझिरी और रौनक पिता मनोहर गुर्जर थाना चिमंनगंज मंडी को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया है। कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। आदेश के तहत सभी 05 व्‍यक्तियों को मध्‍यप्रदेश राज्‍य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत उज्‍जैन जिला एवं उज्‍जैन जिले की सीमावर्ती जिले देवास, इंदौर, रतलाम, शाजापुर, मंदसौर, धार एवं आगर मालवा की राजस्‍व सीमाओं से छह-छह माह की अवधि के लिए जिला बदर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button