उज्जैन में मावठे की बारिश, मौसम शुष्क बना



- तापमान में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज, दिन के अधिकतम तापमान भी नीचे रहने की संभावना…
उज्जैन 30मई। उज्जैन शहर में और आसपास के क्षेत्र में शनिवार सुबह से मावठे की बारिश का अनवरत सिलसिला जारी है। शुक्रवार से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश से माहौल ठंडा हो गया। 41-42 डिग्री के तपन के बाद इस बारिश से शीतलनुमा माहौल बना है। आज सुबह से बारिश जारी है। बूंद बूंद और धीमी गति से हो रही बारिश से पूरे वातावरण में नमी देखी जा रही है। बादल गरज रहे हैं। आकाश भी बादलों से आच्छादित है। लगता है कि दिनभर बारिश होने का अनुमान है।
सिंहस्थ कार्य प्रभावित होने की आशंका
बारिश की वजह से सिंहस्थ 2028 के चल रहे निर्माण कार्यों के प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो गई है। जहां खोदाई और निर्माण कार्य चल रहे हैं वहां यह बारिश उन कामों को प्रभावित करेगी। हालांकि अधिकारियों की बार-बार यह चेतावनी की बारिश आने के पूर्व जरूरी निर्माण कार्य को पूरा करें, जिससे वे प्रभावित न हो। निर्माण कार्यों की ऐसी स्थिति निर्मित करें कि सिंहस्थ के कार्य बारिश के होते हुए चलते रहे और सिंहस्थ कार्यों की गतिशीलता बनी रहे।
तापमान में गिरावट आई

गर्मी के मौसम में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहा है, पर शुक्रवार-शनिवार की रात्रि का न्यूनतम तापमान घटकर 22 डिग्री रहा। इस प्रकार 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह दिन का अधिकतम तापमान 40 से लेकर 41 डिग्री तक सामान्य रूप से चल रहा है। आज अधिकतम तापमान में भी लगभग 5 डिग्री की कमी होने
की संभावना है। बारिश की वजह से आज गर्मी से लोगों को राहत मिलाने की संभावना है।
नौतपा एवं रोहिणी में बारिश
लोगों का मानना है कि नौतपा और रोहणी के दौरान बारिश नहीं होना चाहिए। बारिश होने से किसान प्रभावित होते हैं फसले अच्छी नहीं होती है, ऐसा लोगों का मानना है। पर प्रकृति के सामने हर कोई विवश है। बारिश को लेकर किसानों में चर्चाओं का दौर है। इस समय नौतपा और रुकने का दौर जारी है।



