मध्य प्रदेश
कवि दिलीप नीमा की पहली काव्य कृति ‘मेरे भाव सुमन’ का विमोचन

इंदौर। सुप्रसिद्ध कवि एवं लेखक दिलीप रामचंद्र नीमा की प्रथम काव्य कृति मेरे भाव सुमन का विमोचन कार्यक्रम हिंदी साहित्य सभागृह में सुप्रसिद्ध कवि एवं अखंड संडे के मुकेश इंदौरी के सद्प्रयासों से सानन्द संपन्न हुआ। इस पुनीत अवसर पर कवयित्री नीति अग्निहोत्री, प्रेरणा सेंद्रे, दिलीप मंडलोई की भी काव्य कृति का विमोचन हुआ। कवि दिलीप रामचंद्र नीमा की प्रथम काव्य कृति मेरे भाव सुमन पर साहित्यकार दिनेश तिवारी उपवन ने भी अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। मां शारदा की वंदना कवयित्री डॉ. शशि निगम ने प्रस्तुत की। इस गरिमामय कार्यक्रम के अतिथि डॉ. योगेंद्रनाथ शुक्ल, कवि नरेंद्र मंडलोई, लेखिका सुधा चौहान राज, रमेश मंडलोई और लेखिका सुषमा राजपुरोहित थी।



