मध्य प्रदेश
सैफी हायर सेकेंडरी स्कूल बैच 72 का रियूनियन मीट मिलन समारोह आयोजित

इंदौर (लोक वर्चस्व टीम)। सैफी हायर सेकेंडरी स्कूल बैच 72 का रियूनियन मीट मिलन समारोह 27 सितंबर 2026 को छतरी वाला फार्म हाउस बिजलपुर पर आयोजित किया गया। आयोजक आशिक देवास वाला ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि हाल ही में जैसलमेर में शहीद मेजर हमजा आरिफ का परिवार रहा । सदस्यों ने हमजा आरिफ परिवार का सम्मान किया। उनके भावपूर्ण संबोधन ने संपूर्ण वातावरण को गमगीन बना दिया। सभी ने वंदे मातरम के गान के साथ अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। मोहम्मद भाई छतरी वाला ,शेख हातिम भाई रस्सी वाला ,शेख जोएब भाई दीवानजी तथा शेख शब्बीर भाई कांच वाला का भी सम्मान किया गया। एंकर जया शेट्टी और अब्बास भाई लेमन वालों ने कार्यक्रम का संचालन किया। हास् , परिहास , गेम्स ,तथा क्विज ने कार्यक्रम को रोचक बना दिया। शाम 6:00 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ।



