मध्य प्रदेश

अनुरनन प्रतिध्वनि साहित्य संस्था महेश्वर द्वारा साहित्यकारों का सम्मान

इंदौर। अनुरनन प्रतिध्वनि साहित्य संस्था महेश्वर द्वारा इंदौर प्रेस क्लब परिसर में वंदे भारत भूमि और शहीदों की शहादत पर शानदार काव्य गोष्ठी के साथ हिंदी साहित्य में अपना योगदान देने वाले साहित्यकारों सर्वश्री डॉ. अखिलेश राव, शिशिर उपाध्याय, दिनेश तिवारी उपवन, डॉ. अर्पण जैन अविचल, दामोदर बीरमाल, मनीष पाटीदार आदि का भावभीना और आत्मीय सम्मान अनुरनन प्रतिध्वनि साहित्य संस्था महेश्वर की संस्थापक कवयित्री स्वाति सिंह राठौड़ और लोकेंद्र सिंह राठौड़ ने किया। मंच पर अतिथि के रूप में गुजराती कॉलेज इंदौर की शिक्षाविद सीमा सिंह, सोनम निनामा भोपाल, कवयित्री नेहा शर्मा दुबई उपस्थित थीं। कार्यक्रम में शहीदों की शहादत पर कवयित्री कल्याणी गुप्ता कृति, शीला चंदन, स्वाति सिंह, शीला बड़ोदिया, डॉ. किरण पांचाल, जय श्री उपाध्याय, तृप्ति मिश्रा, सरला मेहता, तृप्ति शाह, सुनीता श्रीवास्तव, कीर्ति मेहता कोमल, प्राची शर्मा आदि की शानदार कविताओं ने सभी का मन मोह लिया। कला समीक्षक संजय तरानेकर की मानवीय संवेदना पर लिखी कविता भी सराही गई। आभार संस्था की स्वाति सिंह राठौड़ ने व्यक्त किया।

राजेंद्र पुरोहित

वरिष्ठ पत्रकार एवं Editor-in-Chief राजेंद्र पुरोहित पत्रकारिता के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने नईदुनिया, जागरण, अग्निबाण, सिटी चैनल और साधना न्यूज़ सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य किया है। मध्य प्रदेश के अधिमान्य पत्रकार राजेंद्र पुरोहित लोक वर्चस्व समाचार पत्र एवं lokvarchasva.in के संस्थापक और Editor-in-Chief हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button