Uncategorized

कलेक्टर ने हरी फाटक ब्रिज के समानांतर ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

सिंहस्थ-2028

उज्जैन10 जून। सिहंस्थ महापर्व 2028 के विश्व व्यापी आयोजन को लेकर तैयारी की जा रही है।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विकास कार्य तेजी से प्रगतिरत हैं। आवागमन और भीड़ प्रबंधन के लिए हरी फाटक ब्रिज के समानांतर ब्रिज का निर्माण कार्य तेज गति से निर्माणाधीन है।
बुधवार को कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने समानांतर ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि कार्य की गति बढ़ाते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री का उपयोग किया जाए।
कलेक्टर श्री सिंह ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के समीप हेरिटेज होटल के सामने निर्माणाधीन मार्ग निर्माण कार्य और बडा गणेश मंदिर के सामने निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर बारिश के पहले जरूरी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रथम कौशिक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button