उज्जैन

बंदूक की नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म



-एसपी को दिया आवेदन, नानाखेड़ा पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट
उज्जैन (लोक वर्चस्व टीम)। उज्जैन की एक महिला ने अपने साथ दुष्कर्म होने की घटना सुनाई। महिला का कहना है कि इसकी शिकायत/ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नानाखेड़ा पुलिस थाना गई तो वहां तैनात पुलिस अधिकारी ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की और उल्टे उसके साथ अभद्रता करते हुए थाने से भगा दिया।
प्रेस क्लब में मीडिया से चर्चा करते हुए पीड़िता ने अपनी आप बीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन देकर अपने साथ हुए दुष्कर्म की घटना का उल्लेख किया है। साथ ही नानाखेड़ा पुलिस द्वारा रिपोर्ट नहीं लिखे जाने और अभद्र व्यवहार कर उसे भगा देने की बात कही है। पीड़िता ने बताया कि उसके पूर्व में ग्राम लेकोड़ा आँजना तहसील उन्हेल निवासी जितेंद्र आंजना से संबंध थे, जो पिछले 2 साल से टूटे हुए हैं। घटना के बारे में बताया कि बंदूक की नोक पर त्रिवेणी हिल्स स्थित उसके निवास पर 27 जुलाई 2026 की रात्रि में उसके साथ दुष्कर्म किया। खोटा काम करने के बाद उसे धमकाया कि मेरे पिता बड़े नेता है, उनका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। पीड़िता का यह भी कहना है कि भय के कारण इसकी रिपोर्ट तत्काल पुलिस थाने में नहीं कर पायी। अब साहस जुटा कर रिपोर्ट लिखा रही हूं किंतु पुलिस उसे दर्ज नहीं कर रही है। इतने बड़े गंभीर मामले में पुलिस की अनदेखी, पुलिसिया कार्रवाई पर संदेह उत्पन्न करती है। पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई गई हैं।

राजेंद्र पुरोहित

वरिष्ठ पत्रकार एवं Editor-in-Chief राजेंद्र पुरोहित पत्रकारिता के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने नईदुनिया, जागरण, अग्निबाण, सिटी चैनल और साधना न्यूज़ सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य किया है। मध्य प्रदेश के अधिमान्य पत्रकार राजेंद्र पुरोहित लोक वर्चस्व समाचार पत्र एवं lokvarchasva.in के संस्थापक और Editor-in-Chief हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button