उज्जैन

उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में133 करोड़ के विकास के कार्य होंगे

नगर निगम सभापति श्रीमती यादव ने किया भूमि पूजन

उज्जैन 06जून।(सिटी रिपोर्टर) उज्जैन दक्षिण विधानसभा में लगातार निर्माण कार्य चल रहे हैं। लगभग 133 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन नगर निगम सभापति कलावती यादव एवं जनप्रतिनिधियों ने किया।
ग्राम पंचायत दाऊदखेड़ी में 45 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य एवं ग्राम पंचायत सिकंदरी में 86 लाख के कार्यों का भूमिपूजन नगर निगम सभापति कलावती यादव ने किया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह, मंडल अध्यक्ष सतीश सिदल, नगर उपाध्यक्ष विनोद यादव, विजय चौधरी, पंकज मिश्रा, जितेंद्र कृपलानी, इंदर सिंह चौधरी, विजय चौधरी, रामेश्वर पटेल, संजय आंजना, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र आंजना उपस्थित थे।
इस अवसर पर नगर निगम सभापति द्वारा एक पेड़ मां के नाम पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

राजेंद्र पुरोहित

वरिष्ठ पत्रकार एवं Editor-in-Chief राजेंद्र पुरोहित पत्रकारिता के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने नईदुनिया, जागरण, अग्निबाण, सिटी चैनल और साधना न्यूज़ सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य किया है। मध्य प्रदेश के अधिमान्य पत्रकार राजेंद्र पुरोहित लोक वर्चस्व समाचार पत्र एवं lokvarchasva.in के संस्थापक और Editor-in-Chief हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button