उज्जैन

लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

-17 नवंबर को शहीद पार्क से निकलेगी भाजपा की विशाल पदयात्रा

उज्जैन (लोक वर्चस्व टीम)। भारतीय जनता पार्टी नगर उज्जैन द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत 17 नवंबर को विशाल पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से शामिल होंगे।

पदयात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में विभिन्न बैठकें आयोजित की गईं। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के देशव्यापी अभियान के अंतर्गत आयोजित इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जुटें तथा अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करें।

तैयारियों के तहत विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव एवं प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

बैठकों में जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं कार्यक्रम से जुड़ी टीमों ने भाग लिया। सभी ने पदयात्रा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

शहीद पार्क से प्रारंभ होगी पदयात्रा

17 नवंबर 2026, मंगलवार को सुबह 10 बजे शहीद पार्क से पदयात्रा प्रारंभ होकर पुलिस कंट्रोल रूम के सामने संपन्न होगी। भाजपा नगर उज्जैन ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

राजेंद्र पुरोहित

वरिष्ठ पत्रकार एवं Editor-in-Chief राजेंद्र पुरोहित पत्रकारिता के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने नईदुनिया, जागरण, अग्निबाण, सिटी चैनल और साधना न्यूज़ सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य किया है। मध्य प्रदेश के अधिमान्य पत्रकार राजेंद्र पुरोहित लोक वर्चस्व समाचार पत्र एवं lokvarchasva.in के संस्थापक और Editor-in-Chief हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button