उज्जैन

शाइनिंग क्लब परिवार ने स्व. संजय व्यास को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


बड़नगर (उज्जैन)। शाइनिंग क्लब परिवार के पूर्व अध्यक्ष, जांबाज खिलाड़ी एवं सक्रिय सदस्य स्व. संजय व्यास के आकस्मिक निधन पर गीता भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
सभा में संस्था के संरक्षक सुकमाल जी जैन (भायाजी) ने कहा कि संजय व्यास का अल्पायु में चले जाना अत्यंत दुखद है। वे सेवाभावी, मिलनसार एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने क्लब की स्थापना से ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने अच्छे कार्यों से हमेशा स्मृतियों में जीवित रहता है। साथ ही सभी को नियमित योग एवं व्यायाम के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने संजय व्यास की स्मृति में क्लब परिवार द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव भी दिया।
इस अवसर पर संस्था के स्तंभ हेमंत माथुर, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, वर्तमान अध्यक्ष जगदीश चौहान सहित अन्य सदस्यों ने संजय व्यास से जुड़े संस्मरण साझा किए। सभी ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में राधेश्याम गहलोत, सुभाष गुप्ते, कैलाश मुकाती, रघुनंदन भंडारे, मिश्राजी, देवेंद्र भाईजी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव सुरेश्वर माहेश्वरी ने किया।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी उपवन, प्रमोद पंचोली प्रीतेश ने दी।

राजेंद्र पुरोहित

वरिष्ठ पत्रकार एवं Editor-in-Chief राजेंद्र पुरोहित पत्रकारिता के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने नईदुनिया, जागरण, अग्निबाण, सिटी चैनल और साधना न्यूज़ सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य किया है। मध्य प्रदेश के अधिमान्य पत्रकार राजेंद्र पुरोहित लोक वर्चस्व समाचार पत्र एवं lokvarchasva.in के संस्थापक और Editor-in-Chief हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button