उज्जैन
कांग्रेस नेत्री श्रीमती माया त्रिवेदी का आकस्मिक निधन

-अंतिम यात्रा आज सुबह 11 बजे निकलेगी
उज्जैन (लोक वर्चस्व टीम)। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की प्रांतीय अध्यक्ष, कांग्रेस नेत्री एवं पंडित राजेश त्रिवेदी की धर्मपत्नी श्रीमती माया त्रिवेदी का मंगलवार की देर रात में निधन हो गया। उन्हें रात्रि में सीने में दर्द हुआ और एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें नहीं बचाया जा सका। श्रीमती त्रिवेदी कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की समर्थक रही है। वे कई बार पार्षद पद पर चुनी गई है। एक बार वे उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुकी है। श्रीमती त्रिवेदी के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है।
श्रीमती त्रिवेदी की अंतिम यात्रा कार्तिक चौक उज्जैन स्थित उनके निवास से 7 अक्टूबर बुधवार सुबह 11:00 बजे तक तीर्थ के लिए निकलेगी।



