उज्जैन

बड़नगर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 13 अक्टूबर को, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

बड़नगर (लोक वर्चस्व टीम)। स्वयंसेवी संस्था ‘शाइनिंग क्लब’ बड़नगर तथा एल.एन. सिटी मेडिकल कॉलेज एवं सेवाकुंज हॉस्पिटल, कनाड़िया (इन्दौर) के संयुक्त तत्वावधान में आगामी मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर स्थानीय इंद्रप्रस्थ गार्डन, हजारी बाग बस स्टैंड क्षेत्र में प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक आयोजित होगा।

जानकारी देते हुए शायनिंग क्लब अध्यक्ष जगदीश चौहान ने बताया कि शिविर में गंभीर व सामान्य बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इनमें मुख्य रूप से हृदय रोग, जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, जनरल सर्जरी, शिशु रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग तथा कान-नाक-गला (ENT) रोग विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। शिविर स्थल पर मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ ही आवश्यकतानुसार दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की जाएंगी। अस्पताल में भर्ती होने पर जांच व इलाज भी रहेगा पूरी तरह निःशुल्कशिविर के दौरान चयनित और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए संपूर्ण उपचार व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। इसके अंतर्गत पंजीयन, परामर्श, आवश्यक दवाइयां, संपूर्ण इलाज सहित सीटी स्केन (CT Scan), एमआरआई (MRI), सोनोग्राफी, ईकोकार्डियोग्राफी (2D Echo), ईसीजी (ECG) तथा एक्स-रे जैसी जटिल व महंगी जांचें भी पूर्णतः निःशुल्क की जाएंगी। यह लाभ आयुष्मान कार्ड धारक तथा गैर-आयुष्मान दोनों श्रेणी के मरीजों को समान रूप से प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी सचिव सुरेश माहेश्वरी (शिवम्) एवं मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी “उपवन”, प्रमोद पंचोली “प्रीतेश” ने दी।

राजेंद्र पुरोहित

वरिष्ठ पत्रकार एवं Editor-in-Chief राजेंद्र पुरोहित पत्रकारिता के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने नईदुनिया, जागरण, अग्निबाण, सिटी चैनल और साधना न्यूज़ सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य किया है। मध्य प्रदेश के अधिमान्य पत्रकार राजेंद्र पुरोहित लोक वर्चस्व समाचार पत्र एवं lokvarchasva.in के संस्थापक और Editor-in-Chief हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button