उज्जैन में होम स्टे संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यशाला, 360 हितग्राहियों ने की सहभागिता

उज्जैन (लोक वर्चस्व टीम)। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम तथा जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में होम स्टे योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं स्थानीय नागरिकों को पर्यटन आधारित स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से गत दिवस कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश में होम स्टे संस्कृति को बढ़ावा देना, स्थानीय परिवारों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ना तथा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं आत्मीय आतिथ्य का अनुभव उपलब्ध कराना था। कार्यशाला के प्रति विभिन्न वर्गों में उल्लेखनीय उत्साह देखने को मिला। इस दौरान 360 होम स्टे धारकों एवं इच्छुक हितग्राहियों ने सहभागिता की।
मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. ने कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा उज्जैन सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए बेहतर आवास सुविधाओं का विस्तार तथा स्थानीय नागरिकों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से होम स्टे योजना के प्रचार-प्रसार एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को होम स्टे योजना से जोड़कर पर्यटन आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा देना और सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को सशक्त बनाना है।
योजना से जुड़ने का सरल एवं प्रभावी माध्यम
कार्यशाला में पर्यटन, राजस्व, नगरीय प्रशासन, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं तथा निजी संपत्तिधारकों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों को मध्यप्रदेश होम स्टे योजना की विस्तृत जानकारी, योजना के महत्व, आवेदन एवं पंजीयन की सरल प्रक्रिया, पात्रता एवं आवश्यक अर्हताओं, योजना से मिलने वाले आर्थिक एवं व्यावसायिक लाभों की जानकारी दी गई। उज्जैन के ऐसे नागरिक, जिनके घर में अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध हैं अथवा जो मध्यप्रदेश होम स्टे योजना की पात्रता पूरी करते हैं, वे इस योजना में पंजीयन कर पर्यटन से जुड़कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं।
आजीविका का सशक्त माध्यम
मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के कौशल प्रकोष्ठ के संचालक डॉ. डी.पी. सिंह ने बताया कि पर्यटन बोर्ड द्वारा संचालित होम स्टे, फार्म स्टे, ग्राम स्टे तथा बेड एंड ब्रेकफास्ट योजनाएं आम नागरिकों को पर्यटन उद्योग से जोड़ने



