देश

सेना की गाड़ी से ऊंट टकराया, हादसे में एक मेजर की मौत, दो लेफ्टिनेंट घायल   

फोटो एआई जनरेट

जैसलमेर, 31 जुलाई। राजस्थान के जैसलमेर जिले के थईयात गांव के आर्मी एरिए में गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा सामने आया। हादसा सेना की गाड़ी के सामने ऊंट आने से हुआ। हादसे में एक मेजर की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही लेफ्टिनेंट रैंक के दो अफसर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल हुआ। पुलिस के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ सेना अफसर ड्यूटी पूरी कर आर्मी स्टेशन लौट रहे थे। इसी दौरान सेना की गाड़ी के सामने अचानक ऊंट आने से गाड़ी पलटी खाई। ऊंट से टकराने के बाद गाड़ी करीब 100 मीटर तक करीब घिसटती चली गई। हादसे में मध्यप्रदेश निवासी मेजर हमजा आरिफ (26)  की मौत हो गई। जबकि लेफ्टिनेंट आयुष्मान और अभिनव राठौड़ घायल हो गए। जिनका थईयात के आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की स्थानीय पुलिस और आर्मी पुलिस संयुक्त रूपे से जांच कर रही है। 

राजेंद्र पुरोहित

वरिष्ठ पत्रकार एवं Editor-in-Chief राजेंद्र पुरोहित पत्रकारिता के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने नईदुनिया, जागरण, अग्निबाण, सिटी चैनल और साधना न्यूज़ सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य किया है। मध्य प्रदेश के अधिमान्य पत्रकार राजेंद्र पुरोहित लोक वर्चस्व समाचार पत्र एवं lokvarchasva.in के संस्थापक और Editor-in-Chief हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button