Uncategorized

नगर निगम का एक कर्मचारी निलंबित, 05 अन्य कर्मचारियों का वेतन काटा

-निगम आयुक्त ने किया निगम मुख्यालय के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण

बिना सूचना दिए 10 दिनों से अनुपस्थित कर्मचारी श्री अभिषेक रघुवंशी को निलंबित

उज्जैन 10जून। आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा बुधवार को निगम मुख्यालय अन्तर्गत स्थापना विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, मानचित्र विभाग, जन्म मृत्य एवं विवाह पंजीयन विभाग का औचक निरीक्षण किया जाकर उपस्थिति रजिस्टर की जांच की गई।
आयुक्त श्री मिश्रा द्वारा सर्वप्रथम स्थापना शाखा पहुंचकर विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए उपस्थिति रजिस्टर की जांच की गई। जांच के दौरान श्री अभिषेक रघुवंशी, सहायक वर्ग 3 की उपस्थिति रजिस्टर में 1 जून से उपस्थिति दर्ज नहीं पाए जाने पर जानकारी प्राप्त की गई जिसमें सामाने आया कि सम्बंधित कर्मचारियों द्वारा 1 जून से 5 जून तक अवकाश हेतु फार्म भरा गया था परंतु उक्त फार्म स्वीकृत नहीं हुआ था। इसके साथ ही उक्त कर्मचारी द्वारा 5 जून के उपरांत भी आज दिनांक तक कार्यालय में उपस्थिति दर्ज नहीं कराए जाने पर आयुक्त द्वारा सम्बंधित कर्मचारियों को निलंबित किये जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही श्री हर्षिल शाह सहायक वर्ग 3 कार्यालय में अनुपस्थित पाए जाने पर उनका 2 दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश प्रदान किए गए।
स्थापना शाखा के निरीक्षण के उपरांत आयुक्त श्री मिश्रा द्वारा जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीयन शाखा, मानचित्र विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग का भी निरीक्षण करते हुए कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी प्राप्त की तथा उपस्थिति रजिस्टर की जांच की गई जिसमें अनुपस्थित कर्मचारी श्रीमती सोनू मकवाना प्रभारी लिपिक जन्म मृत्यु, श्रीमती पूजा चौधरी, प्रभारी लिपिक जन्म मृत्यु, श्रीमती लक्ष्मी राणावत, प्रभारी लिपिक सामान्य प्रशासन एवं श्रीमती राजूबाई भृत्य सामान्य प्रशासन अनुपस्थित पाए जाने पर चारों कर्मचारियों का दो-दो दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर सौंपे गए कार्य सम्पादित करें यदि निरीक्षण के दौरान काई भी कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाया जाता है तो उस पर नियमानुसार कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री मनोज कुमार मौर्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button