Uncategorized

चित्तौड़गढ़ में श्रीमाली ब्राह्मण समाज के संस्थान हेतु 3000 वर्गमीटर भूमि आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ी, समाज ने विधायक का जताया आभार

चित्तौड़गढ़। श्रीमाली ब्राह्मण समाज तड़बारा मेवाड़ संस्थान, चित्तौड़गढ़ के लिए नगर परिषद क्षेत्र के ग्राम सेंथी में 3000 वर्गमीटर भूमि आवंटन की मांग को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। समाज की ओर से प्रस्तुत आवेदन पर माननीय विधायक श्री चंद्रभान सिंह आक्या की विशेष अनुशंसा के बाद नगर परिषद द्वारा प्रस्ताव स्वीकृति हेतु राज्य सरकार को प्रेषित कर दिया गया है।
इस अवसर पर श्रीमाली समाज के पदाधिकारियों, संरक्षक मंडल एवं समाजजनों ने विधायक श्री आक्या का अभिनंदन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए नगर परिषद द्वारा राज्य सरकार को भेजे गए अनुशंसा पत्र की प्रति भी भेंट की तथा भूमि आवंटन की अंतिम अभिस्वीकृति शीघ्र प्रदान कराने का अनुरोध किया।
विधायक श्री चंद्रभान सिंह आक्या ने समाजजनों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार स्तर पर आवश्यक कार्यवाही करवाकर प्रस्ताव को यथाशीघ्र स्वीकृति दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष मदन व्यास, महामंत्री उदयलाल श्रीमाली, संरक्षक कमल दवे, प्रफुल्ल त्रिवेदी, जगदीश श्रीमाली, शांतिलाल त्रिवेदी, हीरालाल त्रिवेदी, सुरेश श्रीमाली, मनोहर श्रीमाली, पुष्कर श्रीमाली, लक्ष्मीलाल, हरीश, कीर्तिवर्धन, रविंद्र श्रीमाली, चंद्रशेखर, दिनेश, प्रदीप सहित मातृशक्ति में जयश्री, चंदा, शांता, अनिता, रेखा एवं रंजना सहित समाज के लगभग 125 गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान के लिए भूमि आवंटन होने से सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी सामाजिक केंद्र का निर्माण संभव हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button