उज्जैन पुलिस की कड़ी कार्यवाही

-जीवाजीगंज पुलिस ने घेराबंदी कर उर्दूपुरा के शातिर बदमाश को दबोचा
-5 ग्राम एम.डी. ड्रग, 2 अवैध देशी पिस्टल और कारतूस बरामद, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई
उज्जैन 02 जून। उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जीवाजीगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एम.डी. ड्रग, दो देशी पिस्टल एवं कारतूस बरामद किए हैं।घटना विवरण के अनुसार 02.06.2026 को थाना जीवाजीगंज पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ऋणमुक्तेश्वर पुलिया के पास अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग एवं अवैध हथियार लेकर खड़ा है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना जीवाजीगंज पुलिस द्वारा बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम पीयुष पिता नरेन्द्र गेहलोद, उम्र 38 वर्ष, निवासी उर्दूपुरा, उज्जैन बताया। जिसके बाद आरोपी की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक थैली बरामद हुई, जिसमें से अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग (5.0 ग्राम), 02 देशी पिस्टल,
01 जिंदा राउंड, 09 खाली राउंड बरामद हुए।बरामद मादक पदार्थ की पहचान उसके स्वरूप, गंध एवं अनुभव के आधार पर एम.डी. ड्रग के रूप में की गई, उसका कुल वजन 5.0 ग्राम पाया गया।
घटना विवरण के अनुसार 02.06.2026 को थाना जीवाजीगंज पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ऋणमुक्तेश्वर पुलिया के पास अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग एवं अवैध हथियार लेकर खड़ा है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना जीवाजीगंज पुलिस द्वारा बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम पीयुष पिता नरेन्द्र गेहलोद, उम्र 38 वर्ष, निवासी उर्दूपुरा, उज्जैन बताया। जिसके बाद आरोपी की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक थैली बरामद हुई, जिसमें से अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग (5.0 ग्राम), 02 देशी पिस्टल,
01 जिंदा राउंड, 09 खाली राउंड बरामद हुए।बरामद मादक पदार्थ की पहचान उसके स्वरूप, गंध एवं अनुभव के आधार पर एम.डी. ड्रग के रूप में की गई, उसका कुल वजन 5.0 ग्राम पाया गया।
आरोपी से उक्त मादक पदार्थ एवं हथियार रखने संबंधी वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया किन्तु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
बरामद मादक पदार्थ, देशी पिस्टल एवं कारतूसों को जप्त किया गया ।
आरोपी के विरुद्ध थाना जीवाजीगंज में अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध थाना जीवाजीगंज में धारा 8/22 एन.डी.पी.एस. एक्ट व धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपी पीयुष पिता नरेन्द्र गेहलोद थाना जीवाजीगंज क्षेत्र का सक्रिय बदमाश है। आरोपी के विरुद्ध थाना जीवाजीगंज में पूर्व से मारपीट, लड़ाई-झगड़ा, शांति भंग एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित कुल 08 अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी आए दिन आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहकर क्षेत्र में अशांति एवं भय का वातावरण निर्मित करने का प्रयास करता रहा है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी वैधानिक कार्यवाही की जा चुकी है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा उसके संबंध में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी जीवाजीगंज निरी प्रतीक शर्मा, उप निरीक्षक दौलत सिंह रावत, प्रधान आरक्षक बलवान राणा, आरक्षक बृजभूषण, आरक्षक गजधर वर्मा, आरक्षक कुलदीप भंडारी व थाना जीवाजीगंज पुलिस टीम ने मुस्तैदी के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।



