उज्जैन

सिंहस्थ महापर्व में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर में विकास कार्यों की चल रही तैयारी

#सिंहस्थ-2028

-मार्ग चौड़ीकरण के कार्य में सुरक्षा के साथ कार्य की गति बढ़ाए-संभागायुक्त श्री सिंह

उज्जैन 02जून। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सिंहस्थ महापर्व को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा के लिए शहर में मार्ग चौड़ीकरण के कार्य किए जा रहे है। नियमित निरीक्षण के तहत संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह और कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने सोमवार को सुबह नगर निगम के माध्यम से प्रगतिरत विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण कर निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा भी मौजूद रहे। संभागायुक्त श्री सिंह और कलेक्टर श्री सिंह ने शहर के प्रमुख मार्ग कंठाल से छत्रीचौक तक निर्माणाधीन मार्ग चौड़ीकरण कार्य का पैदल भ्रमण करते हुए अवलोकन कर कार्य प्रगति की जानकारी ली। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि मार्ग में नाली निर्माण कार्य के साथ ही मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि मशीनी व श्रम संसाधन बढ़ाकर प्राथमिकता के साथ मार्ग के एक तरफ का कार्य को पूर्ण किया जाए। जिससे आमजन को आने-जाने में परेशानी न हो। संभागायुक्त श्री सिंह ने टंकी चौराहे से ढाबारोड़ की ओर जाने वाले मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निगमायुक्त श्री मिश्रा ने जानकारी दी कि मार्ग में एक साइट से नाली निर्माण का कार्य पूर्ण किया है। पाइप लाइन कार्य होने के बाद रोड़ निर्माण का कार्य तेजी से किया जाएगा।

संभागायुक्त श्री सिंह ने मार्ग से मलबा हटाने और जहां भी पाइप लाइन के लिकेज है, उन्हे तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने कहा कि शहर के ये मार्ग महत्वपूर्ण है। कार्य पूर्ण करने के लिए रात के समय भी कार्य प्रारंभ कर गति बढ़ाएं। वर्षा ऋतु प्रारंभ होने के पहले प्राथमिकता वाले कार्य पूर्ण हो जाएं जिससे बारिश के दौरान समस्या नही आए। कार्य की प्रगति के लिए इंजीनियरों के माध्यम से सतत मॉनिटरिंग कर कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
संभागायुक्त श्री सिंह और कलेक्टर श्री सिंह ने तेलीवाड़ा चौराहे से बियावानी चौराहे तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
तेलीवाड़ा चौराहे तक दोनों साइट नाली निर्माण के साथ मार्ग के एक तरफ ( एक साइड) से सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण किया है। संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि मार्ग के एक तरफ से सड़क निर्माण होने के बाद रास्ता खोले जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी न हो इसका ध्यान रखें। संभागायुक्त ने वीडी क्लॉथ मार्केट मिल्कीपुरा की ओर जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के लिए इंजीनियर के माध्यम से प्लानिग करने के निर्देश निगम आयुक्त श्री मिश्रा को दिए।

संभागायुक्त श्री सिंह ने नानाखेड़ा केटीएम शोरूम से नीलगंगा तक किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य का अवलोकन कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button