कांग्रेस अहिंसावादी, अब मुख्यमंत्री के पुतले नहीं फूंकेंगे, आंदोलन से हाथ खींचा

-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नए फरमान का इंतजार-विधायक श्री परमार ने कहा

उज्जैन 1 जून। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के स्वरूप कांग्रेस द्वारा किए जा रहे पुतला फूंकने के आंदोलन से अपना हाथ खींच लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष श्री पटवारी का कहना है कि कांग्रेस अहिंसावादी संगठन है और वह महात्मा गांधी के विचारों का सम्मान करती हैं। वे ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे कांग्रेस की छवि पर आंच आएं।
इधर जीतू पटवारी ने एक वीडियो बयान जारी कर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे मुख्यमंत्री का पुतला दहन जैसे आयोजन नहीं करें। इधर उज्जैन जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार ने चर्चा में बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आग्रह /अनुरोध पर कांग्रेस ने सोमवार शाम 5:00 बजे उज्जैन के टावर चौक पर होने वाले पुतले दहन के आयोजन को वापस ले लिया है। अब हम उनके नए आदेश का इंतजार कर रहे हैं। आगे की क्या कार्यवाही करना है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री मनोहर बैरागी ने बताया कि वे इस समय उज्जैन से बाहर है। उन्होंने यह कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से पुतला दहन जैसे आंदोलन न करने का आग्रह किया है।



