
उज्जैन 01 जून। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुजालपुर (शाजापुर) की जनसभा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर उज्जैन शहर एवं जिला कांग्रेस की ओर से सोमवार शाम 5 बजे उज्जैन के फ्रीगंज स्थित टावर चौक पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुतला फूंका जाएगा।
बता दे कि जीतू पटवारी एवं राहुल गांधी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेसजन खासे नाराज है। इस अमर्यादित टिप्पणी पर प्रदेश एवं देश के कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री के कथित बयान की निंदा की गई। और उनके कथनों के लिए सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की गई। इस कथित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के गृह नगर उज्जैन में पुतला फूंकने जा रहे हैं।
इधर ग्रामीण अध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार ने बताया कि बताया कि पुतला दहन संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
इधर पुलिस प्रशासन चौकन्ना है और मुख्यमंत्री के पुतले दहन के आयोजन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों में गुफ़्तगू चल रही है। पुलिस की कोशिश है कि पुतला फूकने के पहले पुलिस उसे अपने कब्जे में ले लें और कांग्रेसियों की योजना पर पानी फेर दें।



