Uncategorized
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, श्री जैन से मिलने पहुंचे अस्पताल

उज्जैन 29 मई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन से जम्मू रवाना होने के पहले सुबह में एक निजी अस्पताल में मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री ओम जैन से मिलने पहुंचे। श्री जैन अस्वस्थ है। उनके हाल-चाल जाने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने वहां पर कई मरीजों से मुलाकात की। उनके चल रहे इलाज के बारे में जानकारी ली।



