उज्जैन
शाइनिंग क्लब बड़नगर का शरद उत्सव 26 अक्टूबर को

बड़नगर (उज्जैन)। बड़नगर की संस्था शाइनिंग क्लब द्वारा शरद पूर्णिमा के अंतर्गत दशहरा मिलन समारोह एवं स्थानीय कवि सम्मेलन का आयोजन 26 अक्टूबर सोमवार को संध्या 06 बजे से एनडी पैलेस बड़नगर में किया जा रहा है।
परम्परा के अनुसार कार्यक्रम के पश्चात चन्द्र किरणों की अमृतमय वर्षा युक्त दुग्ध पान भी रखा गया है। संस्था समस्त पदाधिकारी, सदस्य एवं समस्त गणमान्य नागरिकों के साथ नगर के पत्रकार बंधु इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं। संस्था अध्यक्ष जगदीश चौहान एवं सांस्कृतिक सचिव श्याम शर्मा हैं।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी उपवन, प्रमोद पंचोली प्रीतेश द्वारा दी गई।



