उज्जैन

भाजपा नगर द्वारा विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आज, उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा आएंगे

उज्जैन 14 जून। भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विराट संकल्प के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। विकास एवं जनकल्याण के यह 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन 14 जून रविवार को सांय 5 बजे होटल श्रीगंगा, देवास रोड़ उज्जैन पर आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता श्री जगदीश देवड़ा (उपमुख्यमंत्री म.प्र. शासन), विशिष्ट अतिथि श्री उमेशनाथ जी महाराज (सांसद राज्यसभा) रहेंगे। यह जानकारी दिनेश जाटवा जिला मीडिया प्रभारी भाजपा द्वारा दी गई।

राजेंद्र पुरोहित

वरिष्ठ पत्रकार एवं Editor-in-Chief राजेंद्र पुरोहित पत्रकारिता के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने नईदुनिया, जागरण, अग्निबाण, सिटी चैनल और साधना न्यूज़ सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य किया है। मध्य प्रदेश के अधिमान्य पत्रकार राजेंद्र पुरोहित लोक वर्चस्व समाचार पत्र एवं lokvarchasva.in के संस्थापक और Editor-in-Chief हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button