Uncategorized

मोदी सरकार के 12 वर्ष: महाकाल के दरबार में होगी विशेष पूजा-अर्चना और 108 जाप

उज्जैन (लोक वर्चस्व)। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल, जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा 10 जून बुधवार को प्रातः 11 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान एवं 108 जाप का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन के साथ-साथ राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की जाएगी।
भाजपा नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विगत 12 वर्षों में सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, राष्ट्रीय सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल क्रांति एवं आत्मनिर्भर भारत जैसे अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। देश के विकास और जनसेवा को समर्पित इन 12 वर्षों के पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ता भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना एवं 108 जाप करेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, सहित कार्यकर्ता शामिल होंगे। जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button