45 दिवसीय बैडमिंटन शिविर का समापन 4 से 7 जून को होगा

-45 दिवसीय बैडमिंटन शिविर में 500 से अधिक खिलाड़ियों ने की सहभागिता
उज्जैन 02 जून। उज्जैन जिला बैडमिन्टन एसोसिएशन द्वारा आयोजित 45 दिवसीय बैडमिन्टन समर कैम्प का समापन दिनांक 4 से 7 जून को होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वैभव यादव ने बताया कि 45 दिवसीय बैडमिन्टन शिविर का आयोजन नगर के 04 विभिन्न बैडमिन्टन कोर्ट शलाका बैडमिन्टन कोर्ट, माधव क्लब, विक्रमादित्य बैडमिन्टन कोर्ट, टीजीपी कोर्ट दो तालाब एवं नानाखेडा स्टेडियम पर आयोजित किया गया। जिसमे नगर के लगभग 500 विभिन्न आयु वर्ग के खिलाडीयो ने बैडमिन्टन के गुर सीखे। बालक बालिकाओ को बैडमिन्टन कौशल सीखने में उज्जैन नगर के प्रतिष्ठित कोच श्री जितेन्द्र डागर, श्रीमती मोनिका खलोटिया, सुश्री भूमिका वर्मा एवं अथर्य भावसार का विशेष योगदान रहा। खिलाडियो को प्रतिदिन एनर्जी ड्रिंक एसोसिएसन द्वारा दिया गया।
समर कैम्प के समापन के अवसर पर जिला स्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता आयु वर्ग 11 से 19 बालक एवं बालिका हेतु, सीनियर हेतु सिगल एवं डबल एवं मास्टर्स हेतु ओपन डबल का आयोजन दिनांक 04 जून से 07 जून 2026 तक शलाका बैडमिन्टन कोर्ट माधव क्लब में आयोजित किया जावेगा। जिसमें जूनियर वर्ग के विजेता को सीधे स्टेट टूनार्मेन्ट के लिए चयनित किया जाएगा। समर कैम्प के सभी प्रतिभागियों को एसोसिएसन की ओर से टी-शर्ट एवं प्रमाण पत्र एवं विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी वितरित की जाएगी एवं समर कैम्प में बालक बालिकाओं को प्रशिक्षित किए जाने वाले कोचो का सम्मान भी किया जाएगा। उक्त जानकारी एसोसिएसन के सचिव श्री प्रभात सिरसट, कोषाध्यक्ष श्री अश्विन शर्मा एवं सह सचिव श्री दिनेश जाटवा द्वारा दी गई।