सलमान से बने शांतनु कश्यप…….




– सनातन धर्म को स्वीकार किया
-माता-पिता और परिवार में नाता तोड़ा…
उज्जैन 01जून। रविवार को उज्जैन के मोहन नगर में रहने वाले वयस्क सलमान ने वैदिक रीति और धार्मिक अनुष्ठान के साथ सनातन धर्म को स्वीकार करते हुए शांतनु कश्यप बन गए। शांतनु का नामकरण गंगा घाट मौन तीर्थ के स्वामी महामंडलेश्वर डॉ. सुमनानंद गिरि ने दिया है।
सलमान से शांतनु बनने की कहानी भी अजीब है। सलमान खान कहने के लिए मुस्लिम परिवार से जरूर है किंतु पिछले 5-6 वर्षों से उनकी लगन, आस्था और विश्वास सनातन के प्रति बढ़ गई। वे धार्मिक आयोजनों में भी शामिल होने लगे। वे स्थानीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के संपर्क में आए। उन्होंने सारी कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर शपथ पत्र प्रस्तुत कर बगैर किसी दबाव के सनातनी बन गए।
शिप्रा घाट पर हुआ धार्मिक शुद्धिकरण
महामंडलेश्वर डॉ. सुमनानंद गिरि के सानिध्य और आशीर्वाद से हिंदू धार्मिक रीति और वैदिक प्रक्रियाओं तथा अनुष्ठान के माध्यम से उन्हें सलमान को सनातनी बनाया गया। महामंडलेश्वर का कहना है कि सलमान की इच्छा अनुसार और बगैर किसी दबाव के शांतनु नामकरण कर उन्हें कश्यप ऋषि गौत्र भी प्रदान की गई है।
परिवार ने नाता तोड़ा…
सलमान के सनातनी होने एवं शांतनु बनने के बाद उसका परिवार से नाता लगभग टूट गया है। परिवार के लोग उनसे नाराज है। सलमान के परिवार में माता-पिता, भाई-बहन सहित पूरा परिवार है। सलमान आत्मविश्वास के साथ कहते हैं कि वे एक कारीगर है। उनके पास हाथ का हुनर है। वे अपनी आजीविका भी चला लेंगे, किंतु उनका लगाव सनातन से होने से इस और रुख किया है। वे यह भी कहते हैं कि अब मेरा परिवार बजरंग दल के कार्यकर्ता है और उन्हें अपने गुरु पर पूरा भरोसा है। उनका जीवन हंसी-खुशी के साथ बीतेगा। सलमान के शांतनु बनने के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।



