देश

संत मोरारी बापू की 17 नवंबर को उज्जैन में होगी भव्य राम कथा

-900 भक्तों के साथ स्पेशल ट्रेन से उज्जैन आएंगे मोरारी बापू, महाकाल-शिप्रा और सांदीपनि आश्रम के करेंगे दर्शन

उज्जैन (राजेंद्र पुरोहित)। धर्मनगरी उज्जैन में 17 नवंबर 2026 को सुप्रसिद्ध रामकथा वाचक पूज्य मोरारी बापू के श्रीमुख से रामकथा का आयोजन होगा। संत कृपा सनातन संस्थान, नाथद्वारा (राजस्थान) के तत्वावधान में ‘मानस भारत स्वस्तिक यात्रा’ के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

आयोजन के संयोजक कैलाश चौहान, डॉ. दिनेश सुखनंदन जोशी एवं दीपक मेहता ने बताया कि पूज्य मोरारी बापू करीब 900 भक्तों के साथ विशेष ट्रेन से 17 नवंबर की सुबह उज्जैन पहुंचेंगे। रेलवे स्टेशन से वे सीधे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके बाद मां शिप्रा के दर्शन तथा सांदीपनि आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करेंगे। दर्शन के पश्चात बापू मंगलनाथ रोड स्थित खाक चौक चौराहे पर तिरुपति गार्डन के सामने बनाए गए पांडाल में रामकथा सुनाएंगे। कथा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। कथा के बाद शाम को वे विशेष ट्रेन से महाराष्ट्र के नागपुर के लिए रवाना होंगे।

द्वारका से शुरू हुई मानस भारत स्वस्तिक यात्रा

पूज्य मोरारी बापू ने यात्रा के द्वितीय चरण की शुरुआत 14 नवंबर 2026 को गुजरात के द्वारका से की थी। इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यात्रा के दौरान द्वारका, सोमनाथ, डाकोरजी, उज्जैन, नागपुर, चंपारण, मायापुर और कोलकाता में रामकथा के आयोजन होंगे। इसके बाद 22 नवंबर 2026 को ओडिशा के जगन्नाथपुरी में इस यात्रा का समापन होगा।

राजेंद्र पुरोहित

वरिष्ठ पत्रकार एवं Editor-in-Chief राजेंद्र पुरोहित पत्रकारिता के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने नईदुनिया, जागरण, अग्निबाण, सिटी चैनल और साधना न्यूज़ सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य किया है। मध्य प्रदेश के अधिमान्य पत्रकार राजेंद्र पुरोहित लोक वर्चस्व समाचार पत्र एवं lokvarchasva.in के संस्थापक और Editor-in-Chief हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button