उज्जैन

वरिष्ठ साहित्यकार स्मरण गोष्ठी का आयोजन

उज्जैन।शब्द सागर समूह द्वारा मासिक वरिष्ठ साहित्यकार स्मरण गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में अगस्त माह के अग्रज साहित्यकारों मैथिली शरण गुप्त,शिवमंगल सिंह सुमन,गुलज़ार, रवींद्रनाथ टैगोर,अटल बिहारी वाजपेयी,हरिशंकर परसाई द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी आदि के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा एवं काव्य पाठ हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगति बच्छावत द्वारा की गई एवं मुख्य अतिथि के रूप में ओमप्रकाश लटियाल ,विशेष अतिथि के रूप में दिनेश तिवारी उपवन उपस्थित थे। दिनेश तिवारी द्वारा शिवमंगल सिंह सुमन पर संस्मरण साझा किया गया।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुरेंद्र नारायण सक्सेना द्वारा द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी के साहित्य में अवदान पर चर्चा की गई ।कार्यक्रम में नमिता चौहान ,निरल मंगला ,शालिनी शर्मा शालू ,उषा पटेल, मनीषा पटेल, सोनिया पाहुजा ,डॉ. सुरेन्द्र सक्सेना, शीला बड़ोदिया, कल्याणी गुप्ता कृति, डॉ. अखिलेश राव, अनिल ओझा, पूनम सिंह,
सुशील यादव साँझ द्वारा प्रस्तुति दी गई। संचालन डॉ. अखिलेश राव द्वारा एवं संयोजन कल्याणी गुप्ता कृति द्वारा किया गया।

राजेंद्र पुरोहित

वरिष्ठ पत्रकार एवं Editor-in-Chief राजेंद्र पुरोहित पत्रकारिता के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने नईदुनिया, जागरण, अग्निबाण, सिटी चैनल और साधना न्यूज़ सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य किया है। मध्य प्रदेश के अधिमान्य पत्रकार राजेंद्र पुरोहित लोक वर्चस्व समाचार पत्र एवं lokvarchasva.in के संस्थापक और Editor-in-Chief हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button