उज्जैन

संसद में श्रीराम व संतों के अपमान पर भड़की सनातन सेना, राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद का फूंका पुतला

-राष्ट्रीय सनातन सेना ने जताया कड़ा विरोध, संतों ने दी चेतावनी- भगवान और भगवा का अपमान नहीं सहेंगे सनातनी

उज्जैन। संसद में सनातन धर्म, संत समाज और भगवान श्रीराम पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय सनातन सेना ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। सेना के पदाधिकारियों और सनातन धर्म प्रेमियों ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी, बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सनातन सेना के संरक्षक डॉ. अवधेश पुरी महाराज ने कहा कि भारत की धरती पर भगवान और भगवा का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। विपक्ष का काम विरोध करना है, लेकिन वे संतों को अपमानित करने का दुस्साहस न करें, अन्यथा उन्हें सनातनियों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। वहीं, क्रांतिकारी संत रामस्वरूप महाराज ने विरोधियों पर तीखा प्रहार करते हुए चेतावनी दी कि हिंदू समाज श्रीराम का अपमान कतई सहन नहीं करेगा। उन्होंने मंच से चेतावनी देते हुए पुतला दहन किया।

राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अरविंद सिंह पंवार कदवाली ने कहा कि धर्म से बड़ी कोई जाति नहीं होती। उन्होंने राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे पुलिस सुरक्षा और संसद परिसर छोड़कर आम नागरिक की तरह ऐसी टिप्पणी करके देखें, सनातनी उन्हें ऐसा करारा जवाब देंगे कि वे भविष्य में ऐसे कुकृत्य के बारे में सपने में भी नहीं सोचेंगे।

इस अवसर पर कुंवर गजेन्द्र सिंह उमठ गड़रोली सहित सेना के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सनातनी मौजूद रहे। उपस्थित सभी लोगों ने चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज, रानी लक्ष्मीबाई और पृथ्वीराज चौहान जैसे महापुरुषों के बलिदान को याद करते हुए भारत माता और सनातन धर्म की रक्षा के लिए शपथ ली।

राजेंद्र पुरोहित

वरिष्ठ पत्रकार एवं Editor-in-Chief राजेंद्र पुरोहित पत्रकारिता के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने नईदुनिया, जागरण, अग्निबाण, सिटी चैनल और साधना न्यूज़ सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य किया है। मध्य प्रदेश के अधिमान्य पत्रकार राजेंद्र पुरोहित लोक वर्चस्व समाचार पत्र एवं lokvarchasva.in के संस्थापक और Editor-in-Chief हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button