वार्ड 40 में 50 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का निगम सभापति द्वारा भूमि पूजन

उज्जैन (निप्र)। मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 40 में 50 लाख के निर्माण कार्य निगम सभापति ने पार्षद जानी बाई सतीश राठौर की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सपन्न हुआ। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री अधो संरचना योजना अंतर्गत उज्जैन दक्षिण विधानसभा में करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण कार्य के लिये राशि स्वीकृत की गई। रविवार को निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, बीजेपी नगर महामंत्री आनंद सिंह खींची, मंडल अध्यक्ष हरीश सोलंकी, कल्याण शिवहरे पंकज मिश्रा, युवा नेता सतीश राठौर, मोनू यादव ने पार्षद जानी बाई सतीश राठौर की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 40 में किया जा रहे सीमेंट कांक्रीट निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न किया। मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत उज्जैन दक्षिण विधानसभा के माधव नगर मंडल के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 40 में आने वाले अमृत नगर एवम सरयू विहार की विभिन्न गलियों में लगभग 50 लाख रुपए से सीमेंट कांक्रीट रोड कार्य किया जायेगा। लंबे समय से रहवासी क्षेत्र में सी सी निर्माण की मांग कर रहे थे। क्षेत्र में पूरा मार्ग कच्चा जर्जर एवं पूर्ण रूप से खराब होने के कारण रहवासियों को बारिश के दिनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रीय पार्षद जॉनी बाई सतीश राठौर द्वारा काफी लंबे समय से इसके लिए प्रयास किये जा रहे थे। इसी को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रीय पार्षद ने मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 40 में आने वाले अमृत नगर, सरयू विहार क्षेत्र की विभिन्न गलियों के लिए 50 लाख की राशि स्वीकृत कराई है। रविवार को अतिथियों ने कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न किया। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लगातार जहां प्रदेश में विकास हो रहा है वहीं बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन एवम दक्षिण विधानसभा के सभी वार्डों में भी विकास की गंगा बह रही है। वार्ड क्रमांक 40 में क्षेत्र की पार्षद जॉनी बाई सतीश राठौर द्वारा भी लगातार वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने के साथ ही वार्ड में विकास के लिए कार्य कर रही है। भूमि पूजन के बाद मंचीय कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का पुष्पमाला एवं महाकाल का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्षद एमआईसी सदस्य पुरुषोत्तम मालवीय, मंडल प्रभारी कल्याण शिवहरे, उमेश सिंह सेंगर, श्रीमती कांता विश्वकर्मा, प्रवीण सनोठिया, मंडल महामंत्री मोनू यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष पर्वत सिंह जाट, ओमप्रकाश जैन, कालू यादव, इंद्रमणि राजपूत, अनिल गौड, गोलू दरबार, इंदर सिंह गहलोत, अंकित मालवीय, राजेश पाटीदार, पप्पू सिंह राठौड़, विनोद नायक, भावेश वर्मा, परमानंद प्रजापत एवं वार्ड के नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



