प्रांताध्यक्ष श्री भदौरिया का उज्जैन एवं रतलाम संभाग का दौरा 23 से

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया उज्जैन एवं रतलाम संभाग के 23 जून से 8 दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उज्जैन संभाग के देवास, उज्जैन, आगर, नागदा एवं शाजापुर जिले में आयोजित जिला सम्मेलन एवं रतलाम संभाग के संभागीय सम्मेलन में शामिल होंगे।
प्रांताध्यक्ष जी 23 जून को दोपहर भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर सीहोर आष्टा सोनकच्छ होते हुए देवास पहुचेंगे जहाँ रात्रि भोजन विश्राम करेंगे। 24 जून को सुबह 11 बज़े गोकुल पैलेस गार्डन, कैलादेवी मंदिर के सामने आयोजित देवास जिला इकाई के जिला सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद उज्जैन के लिये प्रस्थान रात्रि भोजन विश्राम उज्जैन में होगा।
25 जून को सुबह 11 बज़े शिवांजली गार्डन, नीलगंगा चौराहा,उज्जैन में आयोजित जिला सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात आगर के लिये प्रस्थान करेंगे। रात्रि भोजन विश्राम आगर में करेंगे। 26 जून को सुबह 11 बज़े मधुबन गार्डन, सारंगपुर रोड़ आगर मालवा में आयोजित जिला सम्मेलन में शामिल लेंगे। इसके बाद नागदा के लिये रवाना होंगे। रात्रि भोजन विश्राम नागदा में करेंगे। 27 जून सुबह 11बज़े रंगोली होटल एण्ड रिसार्ट बायपास रोड नागदा जंक्शन में आयोजित जिला सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर पश्चात रतलाम के लिये प्रस्थान करेंगे। रात्रि विश्राम रतलाम में ही होगा।
29 जून को सुबह 11 बज़े महालक्ष्मी परिसर श्रीमाली वास,रतलाम में आयोजित रतलाम संभागीय सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात शाजापुर शुजालपुर के लिये प्रस्थान। रात्रि विश्राम शुजालपुर करेंगे। 30 जून को सुबह 11 बज़े प्रताप गार्डन, कुरावर रोड़ कालापीपल जिला शाजापुर में आयोजित जिला सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात सड़क मार्ग से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।



