लाखों श्रद्धालुओं ने सोमवती अमावस्या पर लगे डुबकियां, प्रशासनिक अधिकारियों ने देखी व्यवस्थाएं

उज्जैन,15 जून। सोमवती अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने शिप्रा तट पर स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और वहां उपलब्ध करवाई गई व्यवस्थाओं का मुआयना किया।
सिंहस्थ 2028 की पूर्व तैयारियों के दृष्टिगत सोमवती अमावस्या पर व्यापक व्यवस्थाएं कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गईं। प्रशासन ने इस अवसर को सिंहस्थ की व्यवस्थाओं के परीक्षण एवं सुदृढ़ीकरण के रूप में लेते हुए यातायात, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था तथा घाटों पर आवश्यक सुविधाओं के समुचित प्रबंध किए गए थे।
सोमवार को एडीएम श्री अत्येंद्र सिंह गुर्जर द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का सोम कुंड, राम घाट और दत्त अखाड़ा घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने श्रद्धालुओं से चर्चा कर उनके स्नान अनुभव और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री पवन बारिया, एसडीएम श्री एल एन गर्ग आदि उपस्थित थे।



