उज्जैन

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

उज्जैन। मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त किए जाने के विरोध में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की निष्पक्षता एवं चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मामले की निष्पक्ष जांच कर न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की है।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिलाध्यक्ष स्वाति सिंह ने बताया कि संगठन कि प्रदेश अध्यक्ष मोना कौरव के निर्देशानुसार पदाधिकारियों एवं कांग्रेस परिवार के साथियों द्वारा यह ज्ञापन दिया गया है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की राष्ट्रीय समन्वयक रेणुका मालवीय, यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश वर्मा, उज्जैन जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नासिर पटेल, योगेंद्र पंडया, जितेंद्र जाट, बालू राम बडाल, आशिक हुसैन, दिलीप चौधरी, गोपाल राठी, रामेश्वर गुर्जर, गौरव उपाध्याय, शहर महासचिव सोनिया ठाकुर, पार्षद सपना सांकला, महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीलम विश्वास, सीमा पटेल, नरेंद्र मालवीय, जहाँगीर पटेल, कुलदीप बना, विजय पटेल डंडिया, जयराम बडाल, अंकित विशु यादव, रवि यादव, रश्मि त्रिवेदी और मदीना अली सहित कांग्रेस परिवार के कई सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button