Uncategorized

53.030 किलोग्राम डोडाचूरा एवं 608 ग्राम अफीम सहित कार जप्त

अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचूरा एवं अफीम की तस्करी करने वालों पर खाचरौद पुलिस का शिकंजा

तस्करी में प्रयुक्त कार, मोबाइल एवं नगदी सहित कुल 14,01,320 रुपये का मश्रुका जप्त

दो आरोपी एक बाल अपचारी गिरफ्तार, एक फरार आरोपी की तलाश जारी

उक्त डोडा चूरा तथा अफीम की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब आठ लाख रुपये

उज्जैन (क्राइम रिपोर्टर)। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) खाचरौद श्रीमती आकांक्षा बैछोटे के कुशल मार्गदर्शन में थाना खाचरौद पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 07.06.2026 को थाना खाचरौद पुलिस टीम द्वारा उनि ईश्वर जोशी मय फोर्स के साथ रोड गश्त के दौरान फर्नाखेड़ी फंटा, नागदा-जावरा रोड पर एक मोटरसाइकिल चालक ग्राम फर्नाजी की ओर से संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया, जो पुलिस वाहन को देखकर मौके से भाग गया। कुछ समय पश्चात फर्नाजी की ओर से एक कार आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रोका गया।
कार के अंदर दो युवक एवं एक युवती संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम क्रमशः—

1.बबलू पिता गोपाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खजुरिया सारंग, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर।
2.कृष्णपाल पिता अशोक, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम हतुनिया, थाना अफजलपुर, जिला मंदसौर।
3.बाल अपचारी

संदिग्धों के कब्जे वाली वोल्सवैगन कम्पनी की कार क्रमांक MP09CV8313 की तलाशी लेने पर डिक्की में मादक पदार्थ अफीम डोडाचूरा एवं अफीम बरामद हुई। पुलिस द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 53.030 किलोग्राम डोडाचूरा एवं 608 ग्राम अफीम जप्त की गई।

पूछताछ में ज्ञात हुआ कि एक अन्य आरोपी मोटरसाइकिल से कार के आगे-आगे चलकर रेकी कर रहा था, जिसका नाम प्रदीप पिता रामेश्वर निवासी बड़ावदा होना सामने आया, जो वर्तमान में फरार है जिसकी तलाश निरंतर जारी है।

पुलिस द्वारा आरोपीगण बबलू, कृष्णपाल एवं बाल अपचारी (बालिका) को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर तथा फरार आरोपी प्रदीप पांचाल के विरुद्ध थाना खाचरौद पर अपराध क्रमांक 235/26 अंतर्गत धारा 8/15, 8/18 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा दिनांक 13.06.2026 तक का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है।

जप्त मश्रुका

  • 04 पीठ बैग में भरा 53.030 किलोग्राम मादक पदार्थ अफीम डोडाचूरा।
  • 608 ग्राम मादक पदार्थ अफीम।
  • वोल्सवैगन कम्पनी की कार क्रमांक MP09CV8313।
  • 02 एंड्रॉइड मोबाइल फोन।
  • नगदी राशि ₹1,320/-।
    कुल जप्त मश्रुका की अनुमानित कीमत – ₹14,01,320/-

इनकी रही सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी खाचरौद निरीक्षक धनसिंह नलवाया, उनि ईश्वर जोशी, उनि प्रतीक यादव (सायबर सेल प्रभारी उज्जैन), उनि सुधीर शर्मा, प्र.आर. 1277 महेन्द्र, प्र.आर. 1115 यशपाल सिंह, प्र.आर. 396 उम्मेदराम डिंगा, प्र.आर. 1244 जितेन्द्र दिवाकर, आर. 702 हेमेन्द्र सिंह राठौर, आर. 921 कृष्णा बैरागी, आर. 469 संजय राणावत, आर. 1431 रवि बैरागी, आर. 1161 प्रफुल्ल राठौर, आर. 1439 योगेन्द्र चौहान एवं म.आर. 1886 कविता भाटी की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button