उज्जैन

सिंहस्थ के कार्यों को पूर्ण करने के लिए सभी विभाग अपनी कार्य क्षमताबढ़ाएं

उज्जैन 03जून। उज्जैन संभागायुक्‍त सह सिंहस्‍थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह ने सिंहस्‍थ 2028 के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्माण कार्य कराने वाले अधिकारियों को निर्देश दिए कि‍ आगामी दिनों में वर्षा ऋतु प्रारंभ होना है। प्राथमिकता से कार्य करने के लिए सभी विभाग संसाधन लगाकर कार्य की गति तेज करें और परिणाम दें। बैठक में कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह भी मौजूद थे।

सिंहस्थ मेला कार्यालय के सभागार में सिंहस्‍थ 2028 के अंतर्गत प्रचलित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संभागायुक्त श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में स्मार्ट सिटी, नगर निगम और उज्‍जैन विकास प्राधिकरण के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान स्‍मार्ट सिटी द्वारा निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि‍ आने वाले समय में बारिश का मौसम शुरू हो जाएगा ऐसे में निर्माणकार्यों की गति बढ़ाकर कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य तय करें। नगर निगम द्वारा कंठाल चौराहा से सतीगेट तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य के संबंध में जानकारी दी कि चौड़ीकरण कार्य के लिए कंठाल चौराहा से सतीगेट तक का कार्य प्रगतिरत है। 

समीक्षा बैठक के दौरान टंकी से ढ़ाबारोड़ रोड की और मार्ग चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत पेयजल की लाईन जोड़ने और पोल शिफ्टिंग का कार्य प्रगतिरत होने की जानकारी दी गई । इसी तरह टंकी चौक से ढ़ाबारोड़ श्री सत्‍यनारायण मंदिर तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने के लिए संभागायुक्‍त श्री सिंह ने निर्देश दिए 

बैठक में खजूर वाली मस्जिद से केडी गेट तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी दी गई।  संभागायुक्‍त श्री सिंह ने समीक्षा बैठक के दौरान सभी विभागों को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु प्रारंभ होने के पहले का समय महत्‍वपूर्ण है। इन दिनों में कार्यों की प्राथमिकता तय कर बारि‍श के पहले किए जाने वाले कार्य पूर्ण कराए जाए। संभागायुक्‍त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी प्रगतिरत कार्यों के लिए मौके पर स्थिति देखकर वरिष्‍ठ अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र पूर्ण करने का लक्ष्‍य तय कर लें। संभागायुक्‍त श्री सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा का ध्‍यान रखते सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

बैठक में विशेष कर्तव्‍यस्‍थ अधिकारी श्री गोपाल डाड, नगर निगम आयुक्‍त श्री अभिलाष मिश्रा, यूडीए सीईओ श्री संदीप सोनी, स्‍मार्ट सिटी सीईओ श्री संदीप शिवा सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित रहें।

राजेंद्र पुरोहित

वरिष्ठ पत्रकार एवं Editor-in-Chief राजेंद्र पुरोहित पत्रकारिता के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने नईदुनिया, जागरण, अग्निबाण, सिटी चैनल और साधना न्यूज़ सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य किया है। मध्य प्रदेश के अधिमान्य पत्रकार राजेंद्र पुरोहित लोक वर्चस्व समाचार पत्र एवं lokvarchasva.in के संस्थापक और Editor-in-Chief हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button