उज्जैन

सिं‍हस्‍थ मेला अधिकारी और कलेक्‍टर द्वारा नरसिंह घाट तिराहे से रामघाट तक मार्ग निर्माण का निरीक्षण

उज्‍जैन,01 जून। सोमवार को संभागायुक्‍त सह सिं‍हस्‍थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह और कलेक्‍टर श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा सिंहस्‍थ महापर्व 2028 के अंतर्गत निर्माणरत नरसिंह घाट तिराहे से रामघाट तक सड़क निर्माण का निरीक्षण किया गया। इस कार्य में गति लाने के निर्देश दिए गए। झालरिया मठ से होते हुए रामघाट तक के मार्ग का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। वहां रामघाट की ओर जाने वाले मार्ग में स्थित ढलान को कम करने के निर्देश दिए गए।
रामघाट पर चल रहे विकास कार्य का अवलोकन किया गया। छोटी रपट पर चल रहे पुल निर्माण की प्रगति के बारे में सेतु विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्‍त की। बताया गया कि नया पुल लगभग 30 मीटर चौड़ा बनेगा तथा इसकी ऊंचाई में भी थोड़ी वृध्‍दि‍ होगी। इसके पश्‍चात मेला अधिकारी और कलेक्‍टर द्वारा उज्‍जैन मक्‍सी रोड चौड़ीकरण कार्य का स्‍थल निरीक्षण किया गया। बताया गया कि यह रोड 9-9 मीटर चौड़ा किया जाएगा।
मेला अधिकारी श्री सिंह ने निर्देश दिए कि 07 किमी. तक जो सीमेंट कांक्रीट का कार्य किया जाना है उसमें रेज्‍ड कर्व बनाया जाकर वहां पर पौधा रोपण कराये जाने की कार्य योजना बनाई जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधि‍त विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button