Uncategorized

सिंहस्थ-2028 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर द्वारा निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण

उज्जैन 31 मई। कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति श्री रोशन कुमार सिंह द्वारा आज शाम आगामी सिंहस्थ-2028 को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण हरसिद्धि चौराहे से किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम बीएफसी-3 का निरीक्षण किया गया तथा यहां प्रदान की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इसके पश्चात महाराजवाड़ा के सामने से 24 खंबा मार्ग तक संचालित सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। साथ ही 24 खंबा से भारत माता पार्किंग तक संपूर्ण मार्ग का विस्तृत अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर स्थित प्रीपेड बूथ क्षेत्र से होते हुए नवीन वेटिंग हॉल का निरीक्षण किया गया। वेटिंग हॉल में समुचित वेंटिलेशन, पंखों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री सिंह द्वारा वेटिंग हॉल में उपस्थित श्रद्धालुओं से चर्चा कर उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया गया। साथ ही मंदिर परिसर एवं संबंधित क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने हेतु विशेष निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न सेक्टरों में संचालित निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्ता नियंत्रण एवं निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के दौरान प्रशासक एवं अपर कलेक्टर श्री प्रथम कौशिक, नगर निगम कमिश्नर श्री अभिलाष मिश्रा, यूडीए सीईओ श्री संदीप सोनी, सीईओ स्मार्ट सिटी श्री संदीप शिवा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button