Uncategorized

शुजालपुर में बनेगा इंजीनियरिंग कॉलेज-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

-मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा शुजालपुर में 387.61 करोड रुपए की लागत के 15 कार्यों का भूमिपूजन और 27 कार्यों का लोकार्पण

उज्जैन31 मई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा रविवार को शाजापुर जिले के शुजालपुर में शासकीय मां शारदा सांदीपनि विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनसेवा के संकल्प के अंतर्गत कुल 387.61 करोड़ रुपए की लागत के 15 महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन तथा 27 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव द्वारा कुल 196.70 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया और 190.91 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिमोट का बटन दबाकर 70 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय का भूमि पूजन किया। इसके अलावा 121 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित चार सांदीपनि विद्यालयों (शुजालपुर, अकोदिया, सुंदरसी, पोचानेर) का लोकार्पण किया। साथ ही 16 करोड रुपए से अधिक की लागत के जेठाजोड़ से लेकर कालापीपल मार्ग का लोकार्पण भी किया गया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव द्वारा शुजालपुर में स्थानीय सांदीपनि विद्यालय का भौतिक रूप से लोकार्पण शिलालेख अनावरण के साथ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि शुजालपुर, शाजापुर की सर्वाधिक संपन्न और सक्षम तहसील है। इसकी पहचान क्षमता, योग्यता और ऊर्जा के आधार पर एक अलग शहर के रूप में की जाती है। आज लगभग 387 करोड रुपए की लागत के विभिन्‍न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि पूजन किए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर वर्तमान में अद्भुत स्वर्णिम काल चल रहा है तथा विकास की कई सौगातें आमजन को मिल रही हैं। एक के बाद एक विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किया जा रहे हैं। वर्तमान सरकार द्वारा प्रदेश में सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज स्‍वीकृत किए गए हैं और आयुर्वेदिक कॉलेज भी प्रारंभ किया जा रहे हैं। कमजोर वर्ग, युवा, विद्यार्थी, महिलाएं, किसान सभी वर्गों के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। आज जिन कार्यों का लोकार्पण किया गया है उनसे शाजापुर जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, आयुष, पंचायत, लोक निर्माण, सेतु निर्माण एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी। आने वाले समय में भी शाजापुर के सर्वांगीण विकास में कोई कसर नहीं छोडी जाएगी । मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान देते हुए इन परियोजनाओं से हजारों युवाओं, किसानों और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उल्‍लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव द्वारा 525.67 लाख रुपए की लागत से जनपद पंचायत भवन निर्माण शुजालपुर, 25 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण ग्राम मायापुर, 74 लाख रुपएकी लागत से गौघाट पर स्टॉप डेम निर्माण ग्राम मुरादपुर लोंदिया, 270.50 लाख रुपए की लागत से जे.एन.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शुजालपुर का नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य, 2836.63 लाख रुपए की लागत से शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शुजालपुर में विभिन्न निर्माण कार्य, 1437 लाख रुपए की लागत से 50 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालय का निर्माण शुजालपुर, 7000 लाख रुपए की लागत से आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय का निर्माण कार्य शुजालपुर, 30 लाख रुपए की लागत से आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्माण पटलावदा, 700 लाख रुपए की लागत से बाबू जगजीवन राम 100 सीटर कन्या छात्रावास निर्माण शाजापुर, 219.23 लाख रुपएकी लागत से शासकीय महाविद्यालय मो. बडोदिया में बाउंड्रीवाल गेट निर्माण, 356.50 लाख रुपए की लागत से शुजालपुर में शासकीय जवाहरलाल नेहरू स्‍मृति महाविद्यालय में क्‍लास रूम निर्माण, 129 लाख रुपए की लागत से उप तहसील कार्य भवन अकोदिया निर्माण, 4920.97 लाख रुपए की लागत से शाजापुर जिले के शुजालपुर मंडी स्थित रेलवे पटरी पर आर.ओ.बी.(रेलवे ओवर ब्रिज) निर्माण, 716.92 लाख रुपए की लागत से ग्राम दुगदा से इलाही माता मंदिर के पास अजनई नदी पर पुल निर्माण और 429 लाख रुपए की लागत से लसुडिया हेजम खेड़ापति हनुमान मंदिर मार्ग पर पुल निर्माण का भूमिपूजन किया गया । इसी प्रकार मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव द्वारा 06 उप स्वास्थ्य केंद्रों का नवनिर्मित भवन (घुंसी, रायपुर, झाड़ला, उंडई, फूलेन, धतुरिया), राजा भोज सांदीपनि विद्यालय, पोचानेर (कालापीपल), क्रिटिकल हेल्थ केयर ब्लॉक शाजापुर (₹9.07 करोड़), नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (मदाना, उगली, जामनेर), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौलाना का उन्नयन, विभिन्न सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्य (सेमलीधाम घुंसी, पाड़ला-पाड़ली, बिलरावा-किलोदा आदि) उप मंडी प्रांगण गौलाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालीसिंध, का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर वहां पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसमें मोटे अनाज से निर्मित व्यंजनों, एमपीआईडीसी द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्‍व सहायता समूह की दीदीयों के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी, एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने दीदीयों द्वारा बनाई गई झालमुड़ी का भी स्‍वाद लिया और इसकी सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदर्शनी में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शाजापुर में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंच पर पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान मां सरस्वती वंदना की गई। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन किया। मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया । शाजापुर के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सम्‍मान किया। इसके अलावा शुजालपुर, शाजापुर और काला पीपल के विधायकों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संयुक्‍त रूप से सम्‍मान किया। मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने इस अवसर पर कहा कि शुजालपुर को शिक्षा का हब बनाने के लिए आज कई सौगातें सरकार के द्वारा दी गई हैं। इसके लिए वे जनता की और से मुख्‍यमंत्री के प्रति आभार व्‍यक्त करते हैं । उन्‍होंने कहा कि आज का दिन शुजालपुर की जनता के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का दिन है। शिक्षा के लिहाज से आज का दिन अत्‍यंत महत्वपूर्ण दिन के रूप में इतिहास में दर्ज किया गया है। आने वाले समय में शुजालपुर में आयुर्वेदिक महाविद्यालय भी बनाया जाएगा। शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी निरंतर विकास के कार्य किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की गई, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ है। शिक्षा और स्वास्थ्य के बजट में भी और वृद्धि की गई है। प्रदेश के जनजातीय बहुल क्षेत्रों में भी इसी प्रकार के सांदीपनि विद्यालय बनकर तैयार हो रहे हैं ताकि युवा वर्ग अच्‍छे से शिक्षित होकर अपने सपनें पूरे कर सके। सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने इस अवसर पर कहा कि मध्य प्रदेश में अधोसंरचना के विकास कार्य तेज गति से संचालित किया जा रहे हैं। मंदसौर से लेकर भोपाल तक शीघ्र ही एक नया मार्ग बनेगा जिससे शाजापुर और राजगढ़ के लोगों को भी काफी सुविधा मिलेगी। हम सबके लिए आज अत्यंत हर्ष का विषय है। शाजापुर क्षेत्र को निरंतर विकास की नई सौगातें मिल रही हैं।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को हित लाभ वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री द्वारा जिले के लिए विभिन्न घोषणाएं

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुजालपुर तहसील के लिए विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं की, जिसमें शुजालपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण, पुलिस चौकी, शुजालपुर से (व्हाया भीलखेड़ी, मेहरखेड़ी) कालापीपल 2 लेन सड़क निर्माण, शुजालपुर बायपास का निर्माण (आष्टा रोड से पचोर रोड व्हाया भीलखेड़ी रोड), अकोदिया में कॉलेज निर्माण, गौलाना में बायपास सड़क निर्माण, गौलाना को नगर पंचायत बनाने, शुजालपुर में सुरक्षा कर्मियों के लिए पुलिस आवास, शुजालपुर थाना मण्डी में बल के लिये विभिन्न श्रेणी के 50 बल वृद्धि करने की घोषणाएं की। इस अवसर पर प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग मंत्री एवं शाजापुर जिला प्रभारी श्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद श्री महेन्द्र सोलंकी, विधायक शाजापुर श्री अरूण भीमावद, कालापीपल विधायक श्री घनश्याम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक श्री जसवंत सिंह हाड़ा, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, डॉ. रवि पांडे, नगर पालिका शुजालपुर अध्यक्ष श्रीमती बबीता परमार, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button