उज्जैन
महाकाल मंदिर में दर्शन अनुमति पत्र नवीनीकृत करने की मांग


उज्जैन 31 मई। एनआरआई सहित अन्य दानदाताओं को महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा महाकाल मंदिर में दर्शन अनुमति पत्र जारी किए जाते हैं। लंबे समय से दानदाताओं को अनुमति पत्र के नवीनीकरण नहीं हो पा रहे हैं। उन्हें दर्शन करने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
गण सेना फाउंडेशन के आचार्य राघवकीर्ति ने मंदिर प्रशासक को पत्र लिखकर मांग की है कि मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संबंधित शाखा को उचित निर्देश दें जिससे समय पर अनुमति पत्र नवीनीकृत हो और दानदाता श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही वे मंदिर में अधिक दान, समय समय पर दान करने के लिए प्रेरित हों और अन्य को भी प्रेरित करने की भावना को बल मिल सके।



