Uncategorized

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का शुजालपुर हेलीपैड आगमन पर मंत्री, सांसद और जनप्रतिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत

शाजापुर 31 मई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शुजालपुर हेलीपैड आगमन पर मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार, सांसद श्री महेन्द्र सोलंकी, विधायक श्री घनश्याम चंद्रवंशी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी अगवानी की‌।
इस दौरान संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, डॉ. प्रभुलाल जाटवा, जिला अध्यक्ष श्री रवि पांडे, श्रीमती बबीता परमार, श्री अशोक नायक, श्री देवेन्द्र तिवारी, श्री कृपाल मेवाड़ा, कलेक्टर श्रीमती ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

बस से पहुँचे कार्यक्रम स्थल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अपील के अनुसार ईंधन की बचत करते हुए हेलीपैड से मुख्य कार्यक्रम स्थल तक बस में सफर किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बस में सवारी की और कारकेट में अनावश्यक रूप से अन्य किसी भी वाहन को शामिल नहीं किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाजापुर जिले के शुजालपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button