देश

देश में आज से नौतपा, गर्मी-हीटवेव बढ़ेगी:महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी 47.2°C के साथ देश में सबसे गर्म

MP के 44 जिलों में हीटवेव चलेगी

नई दिल्ली/भोपाल। देश में आज से नौतपा की शुरुआत भी हो गई है। इसका मतलब है कि अगले 9 दिन और ज्यादा गर्मी रहेगी। हीटवेव और तापमान भी बढ़ेगा। तापमान 45°C से ज्यादा बना रह सकता है।

रविवार को महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 47.2°C रहा, जो सामान्य से 4.6°C ज्यादा है।

उत्तर प्रदेश में बांदा 46.8°C तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा। इसके अलावा, प्रयागराज और उरई में 45.6°C, झांसी में 45.6°C, आगरा में 45.4°C और हमीरपुर में 45.2°C तापमान रिकॉर्ड हुआ।

MP के दो शहरों, नौगांव और खजुराहो में सबसे ज्यादा तापमान 45.8°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और मध्य भारत में 29 मई से मौसम बदल सकता है। बारिश की संभावना है।

नौतपा  2 जून तक चलेंगे। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल की माने तो 25 से 28 मई तक पूरा प्रदेश हीटवेव की चपेट में रहेगा। यानी, नौतपा के शुरुआत 4 दिन भीषण गर्मी और लू चलेगी। पहले दिन सोमवार को 44 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है। इनमें से 5 जिले- निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में तीव्र लू का रेड अलर्ट है।

नौगांव की शुरुआत में ही भोपाल, ग्वालियर-उज्जैन में भीषण गर्मी का दौर देखने को मिलेगा। यहां पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

रविवार को खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म बने रहे। मौसम विभाग के अनुसार, नौगांव-खजुराहो में तापमान सबसे ज्यादा 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दतिया में 45 डिग्री, टीकमगढ़-शाजापुर में 44 डिग्री, दमोह, सागर-सतना में 44.2 डिग्री, गुना, मुरैना, राजगढ़-श्योपुर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, 5 बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में सबसे ज्यादा 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल में 42.7 डिग्री, इंदौर में 40.9 डिग्री, उज्जैन में 41.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 43.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

5 जिलों में रेड अलर्ट: निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना।

18 जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट: भिंड, दतिया, आगर-मालवा, राजगढ़, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, कटनी, उमरिया, शहडोल, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।

21 जिलों में लू का येलो अलर्ट: भोपाल, ग्वालियर, डिंडौरी, अनूपपुर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरी और मुरैना।

11 जिलों में तेज गर्मी: इंदौर, देवास, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बड़वानी, धार, झाबुआ और आलीराजपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button