विद्योत्तमा साहित्य फाउंडेशन इंदौर इकाई द्वारा पुस्तक चर्चा एवं काव्य पाठ का आयोजन

इंदौर। राष्ट्रीय स्तर की साहित्य संस्था विद्योत्तमा साहित्य फाउंडेशन इंदौर इकाई द्वारा 11सितम्बर को देवी अहिल्या पुस्तकालय में दिवंगत कवि कल्याण सिंह राजपूत केसर की स्मृति में पुस्तक चर्चा एवं कविता पाठ का अभिनव आयोजन किया जा रहा है। विद्योत्तमा साहित्य फाउंडेशन, इंदौर इकाई के अध्यक्ष साहित्यकार दिनेश तिवारी “उपवन” ने बताया कि इस अभिनव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध व्यंग्य लेखक डॉ. प्रेमचंद द्वितीय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लेखक डॉ. अखिलेश राव करेंगे। कार्यक्रम के सारस्वत अतिथि वक्ता और चिंतक श्री प्रवीण चौधरी रहेंगे। कार्यक्रम की सूत्रधार सुप्रसिद्ध लेखिका कल्याणी गुप्ता कृति रहेगी।
इस अभिनव कार्यक्रम में आमंत्रित कवियों के रूप में डॉ इंदु जैन, वरिष्ठ लेखिका संध्या बाईवार, सुरेश माहेश्वरी शिवम, कवि व समीक्षक संजय एम तराणेकर, श्री हरीश हंस, डॉ. अर्चना त्रिवेदी, तेजकरण दुबे तेज, शीला चंदन और स्वाति सिंह राठौड़ साहिबा आदि काव्य पाठ करेंगे।



